Site icon

Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की होगी भर्ती, छह विषयों में नियुक्ति; इस दिन होगी परीक्षा…

Teacher Recruitment 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय शालाओं में रिक्त 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी कर दिया है। Teacher Recruitment 2026

विज्ञापन के अनुसार, ई एवं टी संवर्ग की शासकीय शालाओं में छह विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

इन विषयों में होगी भर्ती

सबसे अधिक 504 पद अंग्रेजी विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद संस्कृत के 300, हिन्दी, गणित और सामाजिक विज्ञान के 250-250 तथा कृषि विषय के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन की तारीख जल्द होगी जारी

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से लेकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने तक की सभी प्रक्रियाएं सीजी व्यापम के ऑनलाइन पोर्टल पर पूरी करनी होंगी। आवेदन शुरू होने की तारीख, अंतिम तिथि, परीक्षा केंद्र, प्रवेश पत्र और पात्रता से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। Teacher Recruitment 2026

युवाओं को मिलेगा सरकारी नौकरी का अवसर

प्रदेश में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती अभियान बड़ा अवसर माना जा रहा है। सरकार को उम्मीद है कि 1654 शिक्षकों की नियुक्ति से शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत बनेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक सूचना और आवेदन कार्यक्रम के लिए सीजी व्यापम की वेबसाइट देखते रहें।

Exit mobile version