राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज रोड पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कहीं कंक्रीट टूट गई है तो कहीं रिफ्लेक्टर और पेंट पूरी तरह गायब हो चुके हैं। रात के समय डिवाइडर स्पष्ट दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
यह मार्ग मेडिकल कॉलेज और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। लोगों ने जल्द मरम्मत, रिफ्लेक्टर लगाने और डिवाइडर पर दोबारा रंग-रोगन कराने की मांग की है।

