Site icon

CG : घर के सामने टहल रही महिला से चेन स्नेचिंग …

CG : घर के सामने टहल रही महिला से चेन स्नेचिंग …

CG : घर के सामने टहल रही महिला से चेन स्नेचिंग …

भिलाई। प्रदर्शनी परिसर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने घर के सामने टहल रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से करीब तीन तोले की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। हालांकि भागने की जल्दबाजी में बदमाशों के हाथ से चेन टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गई, जिसे पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। वारदात की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, भिलाई नगर नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह तथा क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित महिला से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version