Site icon

CG : आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ …

CG: Another murder incident in Mandir

जिले के 9 छात्रावासों एवं आश्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर, इच्छुक विद्यार्थी संबंधित संस्था से कर सकते हैं संपर्क
बेमेतरा ।आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, जिला बेमेतरा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के छात्रावासों एवं आश्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिले में संचालित कुल 24 छात्रावास एवं आश्रमों में से 9 संस्थाओं में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी संबंधित संस्था के संस्था प्रमुख, अधीक्षक अथवा अधीक्षिका से संपर्क कर छात्रावास नियमावली के अनुसार प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। सहायक आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने बताया कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं अनुशासित आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर संबंधित छात्रावास में संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि उन्हें शैक्षणिक सत्र का लाभ समय पर मिल सके।

इन संस्थाओं में हैं रिक्त सीटें

प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, साजा – 15 सीटें

प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, साजा – 18 सीटें

पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, साजा – 43 सीटें

पोस्ट मैट्रिक अन्य पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास, बेमेतरा – 10 सीटें

पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, बेमेतरा – 18 सीटें

पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, नवागढ़ – 17 सीटें

प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, बेरला – 11 सीटें

पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, साजा – 31 सीटें

अनुसूचित जाति कन्या आश्रम, मारो – 25 सीटें

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया छात्रावास नियमावली के अनुसार की जाएगी। सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में संबंधित छात्रावास से संपर्क कर प्रवेश की औपचारिकताएं पूर्ण करें। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर आवासीय वातावरण एवं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।जिला प्रशासन ने अपील की है की अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राएं इस अवसर का लाभ उठाकर छात्रावासों में प्रवेश प्राप्त कर सकें।

Exit mobile version