Site icon

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्रमिक सम्मेलन में होंगे शामिल…

final-logo-copy.web

1802 हितग्राहियों को 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में की जाएगी हस्तांतरित

राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास के दौरान 31 जुलाई 2026 को सुबह 11.30 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1802 हितग्राहियों को 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version