Site icon

जिले में अब तक 5933 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

final-logo-copy.web

उत्तर बस्तर कांकेर , जिले में 01 जून से अब तक 11 तहसीलों में कुल  5933.6 मिलीमीटर वर्षा यानी 539.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा कोयलीबेड़ा तहसील में 854.1 मिलीमीटर तथा सबसे कम आमाबेड़ा तहसील में 197.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।

इसी प्रकार कांकेर तहसील में 522.4 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 530.2 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 475.8 मिलीमीटर, चारामा़ में 517.4 मिलीमीटर, अंतागढ़ में 564.6 मिलीमीटर, पखांजूर में 452.7, नरहरपुर में 504.2, सरोना में 504.1 मिलीमीटर और बांदे तहसील में 810.7 मिलीमीटर वर्षा अब तक दर्ज की गई है। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 192 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Exit mobile version