राजनांदगांव| डोंगरगांव रोड किनारे कई दिनों से डंप कचरे का उठाव नहीं होने से आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कचरे से दुर्गंध फैल रही है और आवारा मवेशी भी यहां जुटने लगे हैं। शिकायत करने के बावजूद समय पर सफाई नहीं हुई। डंप कचरे का तत्काल उठाव करने की जरूरत है। नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था, दोबारा कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड किनारे पड़ा कचरा, गंदगी से परेशानी …

