Site icon

छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने नवागॉव गौठान का भूमिपूजन किया

14-1

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत नवागांव में गौठान भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष जितेंद्र उदय मुदलियार के मुख्य अतिथि में किया गया। युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार का ग्राम पंचायत परिवार एवं युवाओं ने फूल मालाओं से जोशीला स्वागत किया तत्पश्चात ग्राम पंचायत नवागांव गौठान निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया। श्री मुदलियार ने गौठान के जगह का निरीक्षण किया और वहां के ग्रामीणों से मिलकर क्षेत्र के समस्याओं से अवगत हुए . उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल की अति महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा , बाड़ी है. जो कि पूरे प्रदेश में संचालित हो रही है जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अगेश्वर देशमुख, जनपद सभापति मोहनीश धनकर, ग्राम पंचायत सरपंच मेघा ठाकुर, उपसरपंच धर्मेंद्र साहू, भागचंद चंद्राकर, जगत साहू, राम लाल साहू, भानु साहू एवं अन्य ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Exit mobile version