Site icon

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पदुमतरा में मॉडल संकुल संगठन एवं सीएमटीसी का किया अवलोकन

final-logo-copy.web

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित मॉडल संकुल संगठन एवं सीएमटीसी का अवलोकन किया। इस  दौरान उन्होंने लखपति दीदी, कैडर व संकुल पदाधिकारी से चर्चा की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वसहायता समूह के 60 सदस्यों को 9 दिवसीय सोलर दीदी का प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने संकुल एवं सीएमटीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इसके बाद सीईओ जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने स्टेट हाई स्कूल पहुंचकर सोलर दीदियों से मुलाकात की। उन्होंने सोलर दीदियों से चर्चा की एवं उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सोलर दीदी के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक सोलर स्थापित कराएं

Exit mobile version