Site icon

वीसीआई के अध्यक्ष डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

umesh.jpg

भोपाल। प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बहुत लंबे समय से समस्त विभागों में लंबित पदोन्नति हेतु साहसिक एवं सराहनीय कदम उठाया गया है। भारतीय पशु चिकित्‍सा परिषद इस हेतु मान. मुख्‍यमंत्री जी का अभिनंदन करता है एवं समस्‍त कर्मचारियो/अधिकारियों की ओर से आभार व्‍यक्‍त करता है। किंतु पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा सहायक शल्‍यज्ञ से उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के पद पर निम्‍न बिंदुओं अनुसार नियम विरुद्ध पदोन्नति की कार्यवाही की गई है –

अतः मुख्‍यमंत्री से अनुरोध है कि पशुपालन विभाग की पशु चिकित्सा सहायक शल्‍यज्ञ से उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के पद पर विभागीय पदोन्नति समिति की कार्यवाही हेतु  समीक्षा बैठक आयोजित की जाए जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाए ताकि लंबे समय से पदोन्‍नति हेतु प्रतीक्षारत् पात्र पशु चिकित्‍सा सहायक शल्‍यज्ञों के साथ न्‍याय हो सके।

Exit mobile version