Site icon

राजनांदगांव : ताना देती थी भाभी, इससे नाराज देवर ने कर दी हत्या…

राजनांदगांव : ताना देती थी भाभी, इससे नाराज देवर ने कर दी हत्या…

राजनांदगांव : ताना देती थी भाभी, इससे नाराज देवर ने कर दी हत्या…

राजनांदगांव | तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम पेंडरवानी में 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के मामले का तीन घंटे के भीतर खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की पुष्टि करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को ग्राम पेंडरवानी निवासी तामेश्वरी साहू (28) का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पेंड्री लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर तुमड़ीबोड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों और एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला घोंटने से दम घुटने के कारण होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मृतका के देवर देवेंद्र साहू (32), निवासी ग्राम पेंडरवानी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका उसे बार-बार काम नहीं करने और घर में बैठे रहने को लेकर ताना देती थी। इसी बात से नाराज होकर उसने साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Exit mobile version