Site icon

राजनांदगांव : 15 अगस्त को मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान…

राजनांदगांव : 15 अगस्त को मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान…

राजनांदगांव : 15 अगस्त को मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान…

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा राजनांदगांव के पदाधिकारियों का रविवार को डोंगरगढ़ आगमन पर सामाजिक बंधुओं ने सम्मान किया। इस दौरान बैठक में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह महाराणा प्रताप भवन न्यू चंद्र कॉलोनी राजनांदगांव में होगा।

ध्वजारोहण के साथ समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। समारोह का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना है। सामाजिक एकता और संगठन को भी मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

Exit mobile version