अंबागढ़ चौकी , शासकीय लाल चक्रधर शाह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिले के विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, नारा लेखन, रील निर्माण तथा स्लैम कविता जैसी विभिन्न विधाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अतिथियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। प्रभारी प्राचार्य जेआर परतेती व जिला एनएसएस समन्वयक मुस्तफा अंसारी, जिला युवा अधिकारी शुभजीत डे, गोपाल चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।
प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट किया: नृत्य क्रैक जैक डांस ग्रुप, संगीत रूपेंद्र साहू, नुक्कड़ नाटक गजेंद्र व साथी, वाद-विवाद में तामेश्वर, नारा लेखन स्वाति रानी, रील प्रतियोगिता यामिनी कंवलिया, चित्रकला वोमन, स्लैम कविता टिकेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन में अतिथियों ने विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

