Site icon

राजनांदगांव : पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के सम्मान में बाइक रैली 4 को…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव , कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर देश, छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव का नाम रोशन करने वाली वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव के सम्मान में 4 अगस्त को शहर में बाइक रैली एवं नागरिक सम्मान समारोह रखा गया है। आयोजन नगर पालिक निगम, जय भवानी व्यायामशाला और जिला वेटलिफ्टिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में होगा। जय भवानी व्यायामशाला के संरक्षक अजय श्रीवास्तव और अध्यक्ष अमित आजमानी ने बताया कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कुल 199 किलोग्राम (स्नैच 88 किग्रा. और क्लीन एंड जर्क 111 किग्रा) वजन उठाकर भारत को रजत पदक दिलाया।

ज्ञानेश्वरी वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में एएसआई है और उन्होंने वेटलिफ्टिंग की शुरुआती ट्रेनिंग राजनांदगांव की जय भवानी व्यायामशाला से प्राप्त की। आयोजकों ने जिले के सभी खेल संघों, सामाजिक संगठनों, महिला मंडलों और खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर ज्ञानेश्वरी यादव एवं उनके प्रशिक्षक का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसे सम्मान से खिलाड़ियों को भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।

शहर आगमन पर सुबह रैली निकाली जाएगी ज्ञानेश्वरी के शहर आगमन पर सुबह बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली गायत्री मंदिर चौक (दिल्ली दरवाजा) से शुरू होकर कामठी लाइन, भारत माता चौक, सिनेमा लाइन, महाकाल चौक, जयस्तंभ चौक, जय भवानी व्यायामशाला, गांधी चौक, दुर्गा चौक और इंदिरा नगर चौक से होते हुए गौरव पथ ऑडिटोरियम पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे ऑडिटोरियम में उनका नागरिक सम्मान किया जाएगा।

Exit mobile version