राजनांदगांव| शहर की मुख्य सड़कों पर कई स्थानों के डिवाइडर लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कहीं डिवाइडर टूटे हुए हैं तो कहीं रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत गायब हो चुके हैं। रात में वाहन चालकों को टूटे डिवाइडर दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत नहीं होने से सड़क सुरक्षा प्रभावित हो रही है। संबंधित विभाग से सभी टूटे डिवाइडर की तत्काल मरम्मत कराने तथा रिफ्लेक्टर लगाने की मांग की जा रही है।

