Site icon

राजनांदगांव : मुढ़ीपार हाई स्कूल में 9वीं की 50 छात्राओं को बांटी साइकिल…

final-logo-copy.web

डोंगरगढ़/मुढ़ीपार खैरागढ़ ब्लाक के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मुढ़ीपार में सोमवार को निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की 50 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खैरागढ़ जनपद अध्यक्ष डॉ. राजश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी थीं। उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक प्रमुख कल्याणकारी पहल है।

अध्यक्षता घम्मन साहू ने की। कहा कि यह योजना न केवल छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में मदद की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। सरपंच कुमेश साहू ने कहा कि मुढ़ीपार हाई स्कूल में अध्यनरत छात्राओं के जीवन में एक नई रोशनी भर दी है, जो उन्हें शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।

Exit mobile version