डोंगरगांव | धर्मनगरी में आर्यिका तपोमती माताजी, आर्यिका नम्रमती माताजी, आर्यिका विनम्रमती माताजी, आर्यिका अतुलमती माताजी, आर्यिका अनुरागमती माताजी ससंघ के चातुर्मास की शुरुआत पर 3 अगस्त को मंगल कलश स्थापना समारोह होगा। आयोजन आचार्य 108 विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद, आचार्यप 108 समयसागर महामुनिराज की आज्ञा से हो रहा है।
समारोह दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी, विद्यासमय-तपो साधना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे दिगम्बर जैन भवन में होगा। निर्देशन बाल ब्रह्मचारी तरुण भैया करेंगे। सान्निध्य ब्रह्मचारिणी पिंकी दीदी, ब्रह्मचारिणी अंजना दीदी का रहेगा। भक्ति संगीत की प्रस्तुति निखिल जैन देंगे। डोंगरगांव में आर्यिका संघ का चातुर्मास नगर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ जैन समाज के लिए धर्म, तप, स्वाध्याय, साधना का दुर्लभ अवसर है।

