Site icon

किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त भी हुई जारी

logo Deep Jagriti

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक को 123 करोड़ 91 लाख 6 हजार रुपए जारी कर दिया गया है। किसानों को इस राशि का भुगतान 21 अगस्त से किया जाएगा। जिले के 1 लाख 84 हजार 474 किसानों को राशि का भुगतान होना है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को 187 करोड़ 99 लाख 91 हजार की राशि प्राप्त हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर किसानों के खाते में राशि का हस्तांतरण मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा। राजनांदगांव जिले के 1 लाख 86 हजार 474 किसानों के लिए 123 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

Exit mobile version