Site icon

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

final-logo-copy.web

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई। स्वीकृत सहायता अनुदान राशि का भुगतान राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिए गए प्रावधान अनुसार संबंधितों को भुगतान किए जाने हेतु तहसीलदार राजनांदगांव, डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव को उपलब्ध कराया गया है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व आंधी तूफान से मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए एवं तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व आंधी तूफान से मकान आंशिक क्षति होने पर 8 हजार रूपए, अतिवृष्टि व आंधी तूफान से पशुकोठा क्षति होने पर 9 हजार रूपए, आग से मकान, कपड़ा, बर्तन आंशिक क्षति होने पर 31 हजार रूपए तथा डोंगरगांव तहसील अंतर्गत खेत के डबरी पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृति प्रदान की गई है।

Exit mobile version