Site icon

राजनांदगांव : अरनव साहू ने अंतरराष्ट्रीय कराते में जीता ब्रॉन्ज मेडल…

final-logo-copy.web

मानपुर | वनांचल मानपुर के अरनव साहू ने कोलकाता में 10वीं अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। कोलकाता में 31 जुलाई से 2 अगस्त को आयोजित इंटरनेशनल कराते चैंपिय​नशिप 2026 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानपुर के कक्षा सप्तम में अध्ययनरत अरवन साहू ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

स्पर्धा में 18 देश के खिलाड़ी शामिल हुए। इसी स्पर्धा में आयु वर्ग 11 कराते व काता प्रतियोगिता दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 देशों के प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला में अरनव ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए 2 कास्य पदक हासिल किया। अरनव, शिक्षक किशोर साहू, शिक्षिका ज्योति साहू निवासी मानपुर का पुत्र हैं। कमल कराते अकादमी राजनांदगांव में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

Exit mobile version