Site icon

राजनांदगांव : स्कूलों में बिजली, पेयजल शौचालय सुविधाएं देखी…

final-logo-copy.web

डोंगरगांव | जनपद पंचायत डोंगरगांव की अध्यक्ष रंजीता पडोती ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षा, पोषण, स्वच्छता व शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल कोकपुर, आंगनबाड़ी व प्राथमिक शाला आसरा, प्राथमिक शाला अड़ाम तथा मिडिल स्कूल संगीनकछर का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार की गुणवत्ता तथा टीकाकरण व्यवस्था का अवलोकन किया।

हायर सेकेंडरी स्कूल कोकपुर में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। प्राथमिक शालाओं में शिक्षकों से पाठ्यक्रम संचालन, मध्याह्न भोजन व पाठ्यपुस्तकों के वितरण की जानकारी ली। साथ ही विद्यालयों में बिजली, पेयजल, शौचालय व अन्य सुविधाएं देखी।

Exit mobile version