डोंगरगांव | शासकीय हाईस्कूल जोशीलमती परिसर में पर्यावरण सुरक्षा के तहत 30 पौधे लगाए। प्रभारी प्राचार्य अशोवन्तिन सोरी, व्याख्याता होरी लाल भुआर्य, गैंदालाल कोलियारे सहित छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेड़ की सुरक्षा करेंगे।
कुछ विशेष पौधों में जाली लगाकर सुरक्षित किया गया। संगोष्ठी में इको क्लब प्रभारी चंद्रवंशी ने पेड़-पौधे का महत्त्व, पर्यावरण सुरक्षा, ग्लोबल वार्मिंग के कारण व बचाव बताया।

