Site icon

राजनांदगांव : शराब का परिवहन करते युवक को किया गिरफ्तार…

final-logo-copy.web

डोंगरगांव| सुखरी चौक से झीका मार्ग पुलिया के पास अवैध रूप से शराब परिवहन करते कोचिए को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो पहिया वाहन से भारी मात्रा में देसी शराब लेकर ग्राम अर्जुनी भट्ठी से पायल ढाबा, झीका की ओर जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सुखरी चौक से झीका मार्ग स्थित पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम आवेश धनकर (21 वर्ष) निवासी ग्राम सुखरी डोंगरगांव बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई।

Exit mobile version