Site icon

राजनांदगांव : वृ​द्धा की हत्या करने के बाद जलाई गई थी लाश…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में वृद्धा की जली हुई लाश का मामला हत्या का निकला है। मृतका की बिसरा रिपोर्ट की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जिसमें स्पष्ट हुआ है कि वृद्धा के सिर पर भारी चीज से वार कर उसकी हत्या की गई। फिर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को आग लगा दिया गया।

13 नंवबर 2025 को 75 वर्षीय बिहासीन बाई की लाश उसके कोठार के पैरावट में जली हुई मिली थी। तब उसके बेटे ने पुलिस को बताया था कि उसकी मां मानसिक रुप से बीमार थी। आशंका जताया गया कि पैरावट के पास आग जलाने के दौरान वह चपेट में आ गई। ​जिसमें जलने से उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version