Site icon

राजनांदगांव : हर माह समय पर वेतन भुगतान व अन्य समस्या दूर करने सौंपा ज्ञापन…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव/उपरवाह , छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई राजनांदगांव ने जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा, नव-निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा के नेतृत्व में बीईओ के प्रतिनिधि एबीईओ शैलेंद्र रुसिया को शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जुलाई का वेतन अब तक भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाया गया। संगठन ने कहा कि वेतन में विलंब के कारण शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा जिन शिक्षकों की बैंक ऋण की किश्त माह के प्रारंभ में देय होती है, उन्हें अतिरिक्त परेशानी हो रही है।

संगठन ने प्रत्येक माह समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा शिक्षकों की सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक के संधारण, सत्यापन कार्य में तेजी, सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन व अन्य प्रकरणों का शीघ्र निराकरण तथा दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने की मांग भी की गई। जिला सचिव जीवन वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष हंस मेश्राम, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा, जिला महामंत्री राजेश साहू, जिला महासचिव महेश उइके, हुमन साहू,पोषण वर्मा आदि मौजूद थे।

Exit mobile version