Site icon

राजनांदगांव : बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने की दिलाई शपथ…

final-logo-copy.web

डोंगरगांव | पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डोंगरगांव के आत्मानंद स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की।

स्वच्छता बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनम्र जेमा ने प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण, जीव-जंतुओं एवं मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कपड़े का थैला, जूट बैग, स्टील-कांच की बोतल जैसे विकल्प अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य बीएल देवांगन, व्याख्याता डीके कोठरी सहित स्कूल शिक्षक व नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version