राजनांदगांव | भारतीय सेना में 28 वर्षों तक अपनी समर्पित सेवा देने के बाद हॉनररी कैप्टन हरीश कुमार 2 अगस्त को सकुशल अपनी जन्मभूमि और परिवार के बीच लौटे। सेवानिवृत्त होकर गृह नगर पहुंचने पर पूर्व सैनिकों और परिजनों ने उनका स्वागत किया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (जिला राजनांदगांव) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर हॉनररी कैप्टन हरीश कुमार का फूल-मालाओं और गुलदस्तों से अभिनंदन किया।
इसके बाद स्टेशन से उनके निवास स्थान तक बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान पूरे रास्ते देश भक्ति के गीत बजते रहे और भारत माता के जयकारे से शहर गूंज उठा। घर पहुंचने पर परिजनों ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

