Site icon

राजनांदगांव : ऑटो चालक को लूटने वाले 4 गिरफ्तार…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव| पेंड्री बाइपास पर ऑटो चालक पर चाकू टिकाकर लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे के करीब हुई थी। ऑटो चालक राजेंद्र कुमार स्कूली बच्चों को लेने जा रहा था। तभी बाइपास पर मोपेड सवार चार बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 500 रुपए नकद व मोबाइल फोन लूट लिया।]

जांच में जुटी पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी दिगंबर साहू, अजय ठाकुर, सुजल साहू और घनश्याम खरे उर्फ धनसु को गिरफ्तार किया है। चारों आदतन अपराधी है। जिन पर पूर्व में भी लूट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।

Exit mobile version