Site icon

कलेक्टर ने सोमवार टीकावार व्यापक जनअभियान में टीकाकरण के लिए नागरिकों से किया आव्हान

92

जिले में पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध
टीकाकरण की मुहिम को तेज करते हुए उन सभी लोगों को लक्षित किया जाएगा, जिन्होंने अब तक टीके नहीं लगवाए हैं
राजनांदगांव 22 अगस्त 2021। जिले में टीकाकरण के लिए सोमवार टीकावार व्यापक जनअभियान चलाया जाएगा। जिले में पर्याप्त टीके उपलब्ध हैं। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान में टीकाकरण के लिए आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षित टीका सुरक्षित परिवार अभियान के तहत सोमवार टीकावार व्यापक जनअभियान में शामिल होकर राजनांदगांव जिले को पूर्णत: सुरक्षित जिला बनाना है। उन्होंने कहा है कि कोरोना का खतरा अभी भी टला नहीं है। कोरोना के खतरे से सुरक्षा के लिए टीकाकारण सबसे अच्छा उपाय है। कोरोना के खिलाफ जंग में स्वयं भी टीका लगाएं और दूसरों को भी टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। टीकाकरण अभियान को तेज करते हुए उन सभी लोगों को लक्षित किया जाएगा, जिन्होंने अब तक टीके नहीं लगवाए हैं। जिले की मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों की जागरूकता और सहयोग से इस मुहिम को व्यापक सफलता मिल रही है। हम सभी को और अधिक सक्रिय रहकर इस अभियान को अधिक सफल बनाना है । हमारी जागरूकता ही हमारा बचाव है। जिले के प्रत्येक पात्र आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण होने तक हमारी मुहिम जारी रहेगी।

Exit mobile version