Site icon

CG : किताबों से भरा बस्ता और स्कूल पहुंचने के लिए मुश्किल डगर …

CG : किताबों से भरा बस्ता और स्कूल पहुंचने के लिए मुश्किल डगर …

CG : किताबों से भरा बस्ता और स्कूल पहुंचने के लिए मुश्किल डगर …

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 7% कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। इधर, गरियाबंद के मैनपुर विकासखंड के खासरपारा में लगातार बारिश से कच्ची सड़कें तालाब बन गई हैं। बच्चों को कमरभर पानी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। खासरपारा से टेकनपारा के बीच सड़क पर पानी भरने से बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर रास्ता पार कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 7% कम बारिश हुई है, जिसे सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

Exit mobile version