Site icon

राजनांदगांव : खैरागढ़ रोड में डिवाइडर की शुरुआत में गड्ढा, तीन साल से मरम्मत नहीं हुई…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | खैरागढ़ रोड पर ओवरब्रिज के ढलान के बाद जहां डिवाइडर शुरू होता है वहां बाएं तरफ बना गड्ढा लंबे समय से वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

तीन साल से सड़क की स्थिति ऐसी ही है। डिवाइडर के पास होने के कारण वाहन चालकों को अचानक गड्ढे से बचने दिशा बदलनी पड़ती है, जिससे दुर्घटना का खतरा रहता है। यहां दोपहिया वाहनों एवं भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। हादसों का शिकार होते है यहां मरम्मत की जरूरत है।

Exit mobile version