Site icon

राजनांदगांव : कार्यक्रम में सामाजिक एकता का दिया संदेश…

final-logo-copy.web

डोंगरगांव| आदिवासी ध्रुव गोंड समाज बम्हनी चारभांटा ने ग्राम स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस मनाया। पूरे समाज के पदाधिकारियों ने गाजे-बाजे व पारंपरिक रिवाजों से मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने के साथ सामाजिक एकता व भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव थीं। अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया सदस्य उभय राम मंडावी, भानबाई मंडावी, मीना धुर्वे सरपंच, मालती उईके, तोरणदास वैष्णव, यादोदास वैष्णव, धनुष लाल मंडावी, गौतम कुंजाम, गरुड़ सिंह कुंजाम आदि मौजूद थे।

Exit mobile version