Site icon

राजनांदगांव : छठे दिन भी हड़ताल पर रहे इंटर्न डॉक्टर, ओपीडी सेवाएं प्रभावित…

final logo copy

इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल छठवें दिन भी जारी होने से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित रही। कैजुअल्टी सहित विभिन्न सेवाओं से दूर रहने के कारण अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है। मरीजों व उनके परिजनों को परेशान होना पड़ रहा है।

मरीजों और उनके परिजनों को डिस्चार्ज सहित कई प्रक्रियाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा। इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों पर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग कर रहें है। हड़ताल के बीच अभाविप ने इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल को समर्थन दिया। इंटर्न ने नुक्कड़ नाटक से आंदोलन की वजह बताई गई।

मरीजों के लिए रक्तदान किया। इंटर्न डॉक्टरों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी मुलाकात की। इंटर्न डॉक्टर शाहदील खुसरों ने बताया मांगें पूरी होने पर वे आंदोलन समाप्त कर नियमित स्वास्थ्य सेवाओं में लौटकर मरीजों की सेवा करना चाहते हैं। सरकार को निर्णय लेने की जरूरत है।

Exit mobile version