Site icon

राजनांदगांव : स्वच्छता अभियान व पौध रोपण से किया जागरूक…

final-logo-copy.web

डोंगरगांव| शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम करमतरा डोंगरगांव मेंजिला युवा अधिकारी शुभजीत डे के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान व पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर इसे दैनिक जीवन की आदत और सामाजिक जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रमुख जगदीश प्रसाद साहू थे। साथ ही विद्यालय के व्याख्याता आरपी देवांगन, केएस सोरी, अर्चना साहू, राकेश साहू, मनीष शर्मा, धनंजय साहू की उपस्थिति व मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक डोंगरगांव के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक रूपमाला साहू ने किया था।

Exit mobile version