Site icon

राजनांदगांव : लापरवाही उजागर, ठेकेदार व 2 सुपरवाइजर पर एफआईआर…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव , टेड़ेसरा के कल्याणी इस्पात संयंत्र मजदूर की मौत मामले में सोमनी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने ठेकेदार व उसके दो सुपरवाइजर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

कंपनी में हापर ग्राइंडिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान 24 अप्रैल को हापर ढह गया। जिसकी चपेट में आने वाले 56 वर्षीय मजदूर प्रकाश कोले की मौत हो गई। सोमनी पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। जिसमें सामने आया कि कंपनी में सिद्धी विनायक इंजीनियरिंग के ठेकेदार जसमीत बेहरा द्वारा ग्राइंडिंग कार्य किया जा रहा था।

जिसमें सुपरवाइजर आशीष बेहरा और टोटन बेरा द्वारा सुरक्षा कार्य में लापरवाही बरती गई। जिससे हादसा हुआ और मजदूर प्रकाश की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने तीनों पर धारा 106(1),3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मजदूरों ने किया प्रदर्शन आरोप सही साबित हुआ बता दें कि हादसे के बाद साथी मजदूरों और मृतक के परिवार ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। मजदूरों ने िजम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। अंतत: जांच में लापरवाही उजागर हो गई और फिलहाल, मजदूरों का आरोप सही साबित हुआ। अभी इस मामले में कल्याणी इस्पात संयंत्र प्रबंधन का पक्ष नहीं आया है।

Exit mobile version