Site icon

राजनांदगांव : व्यावसायिक परिसरों की नालियां जाम, बदबू फैली…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव | शहर के कई व्यावसायिक परिसरों में नालियां जाम होने और नियमित कचरा उठाव नहीं होने से व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। नालियों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित है।

बारिश के दौरान जाम नालियों से पानी सड़क और दुकानों के आसपास जमा होने की आशंका रहती है। व्यावसायिक क्षेत्रों की नालियों की सफाई और नियमित कचरा उठाव पर निगरानी जरूरी है।

Exit mobile version