Site icon

राजनांदगांव : ग्राम नांदिया में दो महीने पहले जमीन में हुआ गड्ढा अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है…

final logo copy

जोंधरा , डोंगरगांव विकासखंड के आश्रित ग्राम कबीर मठ नादिया में पिछले दो महीने से अपने आप एक जमीन पानी गिरने से गड्ढा हो गया है और आसपास स्थित खेतों का पानी, गांव का पानी इस गड्ढा में समाते गया। देखते ही देखते यह गड्ढा बड़ा होते गया और आसपास की कई फीट मिट्टी भी इसके अंदर चला गया और तो और पास में रखी मोटी मोटी बल्लियां भी इसके अंदर चली गई फिर भी वह गड्ढा नहीं भर सका, अब हालात यह है कि इसके आसपास की कई टन गिट्टियां भी इसके अंदर है तो भी यह गड्ढा आज भी ज्यों के त्यों बना हुआ है।

ग्राम के सबसे बुजुर्ग पुनीत राम साहू ने बताया कि वहां पर पहले जमीन बिल्कुल समतल था किसी प्रकार का कोई गड्ढा आज से दो माह पूर्व वहां पर नहीं था, जैसे ही पानी गिरा वहां सुरंग जैसा बन गया। बताया कि पहले राजा महाराजाओं के बीच लड़ाइयां होती रहता था इसलिए राजा लोग अपनी रक्षा के लिए इस तरह की सुरंग का निर्माण किया करते थे। इस गड्ढे से सुरंग ही बताया। वहीं ग्राम के लालदास पटेल, गोपी राम साहू, लाला राम साहू, आनंदराम, शिवकुमार साहू आदि ने भी इस गड्ढे को सुरंग ही बताया।

गड्ढे की वजह से तीन घरों का बोर बंद हो गया जब से गड्ढा हुआ है तब से इसके आसपास स्थित घरों में लगे बोर कनेक्शन बंद हो चुके हैं। जिसमें श्याम लोन्हारे, कबीर मठ मंदिर, ज्ञान साहू का बोर बंद है। सुरंग के आसपास बने घरों के लोग अब सशंकित रहने लगे हैं, यदि पानी गिरता रहे तो हो सकता है आसपास बने घर कहीं इस गड्ढे में ना डूब जाए। जब से सुरंग की खबर क्षेत्रीय ग्रामीण में फैली है, तब से लोगों का जमावड़ा इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले दो माह से यह घटना घटित हो रही है पर प्रशासन अब तक मौन है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वो स्थल पर आकर मुआयना करें।

Exit mobile version