Site icon

राजनांदगांव : जिलेभर में खरीफ फसलों की रोपाई व बुवाई का काम पूरा…

final logo copy

राजनांदगांव /उपरवाह , कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी राजनांदगांव ने मौसम आधारित विशेष सलाह किसानों की दी है। जिले के समीपवर्ती क्षेत्रों में लगभग सभी खरीफ फसलों की रोपाई व बुवाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। फसल अवधि लगभग 20-25 दिनों की हो चुकी है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में घने बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अतः किसानों को सलाह दी जाती है कि निरंतर वर्षा की स्थिति में निंदानाशक का छिड़काव न करें।

धान पर संकरी तथा चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार नियंत्रण के लिए धान की बुवाई के 20-25 दिन के अंदर (15 ली. क्षमता वाले स्प्रेयर में 25 स्प्रेयर उपयोग करें) आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी जैसे बिसपायरिबेक सोडियम 200-250 ग्राम हे. का छिड़काव करें। अरहर एवं सोयाबीन फसल वृद्धि काल अवस्था में है।

अतः संकरी एवं चौड़ी पट्टी वाले लखरपतवार के नियंत्रण के लिए बुआई के 18-20 दिनों तक आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी जैसे एमेजाथाईपर 10 प्रतिशत एसएल. 750 मिली हेक्टेयर का छिड़काव करें। मक्का फसल 20 -25 दिनों की अवस्था में निंदाई-गुड़ाई कर खरपतवार नियंत्रण करें। साथ ही संकरी व चौड़ी पट्टी वाले खरपतवार के लिए ट्रोपरामिजान 30 मिली ग्राम की दर से छिड़काव करें।

Exit mobile version