Site icon

राजनांदगांव : मिनीमाता ने समाज के वंचित, कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आवाज उठाई…

final logo copy

राजनांदगांव , जिला शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को सतनाम भवन में मिनीमाता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व संगोष्ष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसजनों ने मिनीमाता के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने के साथ महिलाओं की शिक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। मिनीमाता के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। कांग्रेसजन उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य करने का संकल्प लेते हैं।

पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने कहा कि मिनीमाता ने महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए सदैव आवाज उठाई। उनका योगदान केवल एक समाज तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ के सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सतनामी समाज के जिला अध्‍यक्ष युवराज भारती, पंकज बांधव, सूर्यकुमार खिलाड़ी, पीडी सोनकर, कमलेश संडे , प्रतिमा बंजारे, संजू बंजारे , लोकनाथ भारती, ऋषि खरे, कमल लहरे, तामेश्वर बंजारे सहित अन्‍य सामाजिक जन उपस्थित थे। इस अवसर पर सुदेश देशमुख, पदम कोठारी, राकेश जोशी, इकरामुद्दीन सोलंकी, रूबी गरचा, सूर्यकांत जैन, लक्ष्मण साहू, चेतन भानुशाली आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version