Site icon

राजनांदगांव : करेला भवानी मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, निगरानी में जुटे…

final logo copy

राजनांदगांव , खैरागढ़ वन मंडल के ग्राम करेला-भंडारपुर में मां भवानी मंदिर के पास तेंदुआ विचरण करते दिखा है। आसपास के लोगों और मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने तेंदुए की फोटो भी ली है। इधर तेंदुए की मौजूदगी से आसपास के गांव में अलर्ट जारी किया गया है।

खैरागढ़ डीएफओ पंकज राजपूत ने मां भवानी मंदिर के पास पहाड़ी में तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि की है। भवानी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, ऐसे में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने की खबर से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए पर नजर रख रही है।

इलाके में सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से निगरानी की जा रही है, ताकि तेंदुए की वजह से किसी भी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे। वन विभाग की टीम इलाके में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। लोगों से भी जंगल और मंदिर के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की है।

औंधी के कोहकाटोला में दिखा बाघ हो गया ओझल इधर औंधी के कोहकाटोला में दिखा बाघ भी जंगल में ओझल हो गया है। हालाकि इलाके में अलर्ट अब भी जारी है। बाघ ट्रैप कैमरे में कैद हुआ था। एक गाय को भी शिकार बनाया है। इसके बाद से वन अमला लगातार निगरानी कर रहा था। लेकिन बाघ घने जंगल की दिशा में आगे बढ़ गया है।

Exit mobile version