Site icon

राजनांदगांव : बारिश थमते ही तापमान 34 डिग्री पर चढ़ गया, भीषण उमस कर रही परेशान राजनांदगांव…

final logo copy

राजनांदगांव , जिले में बारिश फिर थम गई है। आसमान से बादल छंट गए हैं। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। इससे गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया है। सावन में दूसरी बार तापमान का स्तर 34 डिग्री पर पहुंचा हैं। वहीं पूरे दिन भीषण उमस की स्थिति बनी हुई हैै।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बारिश को लेकर सिस्टम बना हुआ है। गुरुवार को कुछ हिस्से में अच्छी बारिश होने की संभवना है। हालाकि लगातार बारिश की स्थिति बने रहने की संभावना कम है।

बता दें कि जिले में पहले जून से अब तक 586 मिमी. बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह इन दिनों के औसत बारिश की 2 फीसदी अधिक है। वहीं पूरे सीजन की कुल बारिश का 50 फीसदी कोटा पूरा हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधि में कमी आएगी।

Exit mobile version