डोंगरगढ़| नगर के कृषि उपज मंडी नया बस स्टैण्ड के पास स्व-स्वरूप संप्रदाय भक्त सेवा मंडल के तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ में बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य के आशीर्वाद से यहां भगवतिक ज्ञानयुक्त कथा सागर 13 अगस्त तक चलेगी।
कथा में श्रीज्ञानेश्वर जाधव प्रवचनकार के रूप में भक्तों को भगवत ज्ञान से जोड़ रहे हैं। बुधवार को कथा में राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सच्चिदानंद उपासने शामिल हुए। उनके साथ संतोष शर्मा, राजकुमार यादव, वार्ड 23 की पूर्व पार्षद शालिनी ताम्रकार, सभापति सुमित ताम्रकार व पार्षद अमित छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।

