डोंगरगांव| हरेली तिहार पर नगर पालिका परिषद डोंगरगांव के द्वारा नगर में स्थिति कल्हू डबरी तालाब वार्ड क्रमांक 3 में पौध रोपण किया। इसमें कल्हू डबरी के किनारे करन, नीम, पीपल के अलावा फलदार- छायादार पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, सीएमओ विनम्र जेमा, पार्षद प्रियंका जैन, प्रफुल्ल जैन, गायत्री यादव, मेन राजू वैष्णव, दयानंद सेन, वैभव माहेश्वरी, निकाय के अधिकारी- कर्मचारी ने पौधे लगाए।

