Site icon

मोहला : 15 अगस्त को जिले में मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

मोहला : 15 अगस्त को जिले में मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

मोहला : 15 अगस्त को जिले में मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद


   
        मोहला । आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसके तहत मोहला-मानपुर-अं.चौकी जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं अहाते उक्त दिन पूर्णतः बंद रहेंगे। शुष्क दिवस के दौरान मदिरा दुकानों एवं अहातों में किसी भी प्रकार का मदिरा विक्रय अथवा संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित आबकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version