वाइडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही वाइडनर कप फुटबॉल स्पर्धा के चौथे दिन दो क्वार्टर फाइनल खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल में युगांतर पब्लिक स्कूल ने अजीज पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराया। युगांतर ने शुरुआत से दबाव बनाया, पहले हाफ में लगातार हमले कर टीम ने पांच गोल दागे।
अथर्व ने 2, वात्सल्य ने 2, राजू ने 1 गोल किया। जीत के साथ युगांतर सेमीफाइनल में पहुंचा। दूसरा क्वार्टर फाइनल वाइडनर स्कूल और संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के बीच मैच रोमांचक रहा। 4वें मिनट में जय मंधानी ने गोल किया। वाइडनर को 1-0 की बढ़त मिली। 15वें मिनट में हिमांशु ने दूसरा गोल किया।
पहले हाफ में स्कोर 2-0 रहा। दूसरे हाफ में वाइडनर को कई मौके मिले गोल नहीं हो पाया। वाइडनर ने 2-0 से मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंची। मैच के निर्णायक सूर्यांश, पार्थ, रेहान रहे। 14 अगस्त को दो क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे। पहला मैच रॉयल किड्स स्कूल और नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल के बीच दोपहर 2 बजे होगा। दूसरा मैच गायत्री स्कूल और नीरज पब्लिक स्कूल के बीच दोपहर 3 बजे होगा। जानकारी डेनियल फ्रांसिस ने दी।

