Site icon

राजनांदगांव : अवैध वसूली के आरोप में हटाए गए तीन पुलिसकर्मी…

final logo copy

राजनांदगांव , अवैध वसूली की शिकायत के बाद एसपी ने बसंतपुर थाने के तीन आरक्षकों का तबादला कर दिया है। बुधवार रात भाजपा के नेताओं ने बसंतपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। इसके बाद एसपी अंकिता शर्मा के सामने भी पूरे मामले को रखा गया है। जिसके बाद तबादले की कार्रवाई की गई है।

जारी सूची में बसंतपुर थाने में पदस्थ आरक्षक लक्ष्मण टंडन को जोब पुलिस चौकी, आरक्षक चंद्रशेखर श्रीवास को पुलिस कैंप कोठी टोला और आरक्षक संजय साहू को रक्षित केंद्र भेजा गया है। बता दें कि भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि तीनों आरक्षक शराब दुकान के आसपास कुछ लोगों पर दबाव बनाकर रुपए मांग रहे थे। तब तीनों वर्दी में भी नहीं थे।

बुधवार रात ही भाजपा नेता मामले को लेकर बसंतपुर थाने पहुंचे। पीडितों को भी अपने साथ थाने लेकर आए। इसके बाद एसपी से भी पूरे मामले की शिकायत की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तीनों का तबादला आदेश जारी किया है। इधर डीआरजी शाखा में पदस्थ आरक्षक दौलत सिंह ओट्‌टी, दुष्यंत कठार और उत्तर जगत को बसंतपुर थाने में पदस्थ किया गया है।

Exit mobile version