राजनांदगांव | गुरुद्वारा के पीछे से दिग्विजय कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क की हालत खराब होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।सड़क पर खराब हिस्सों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी से गुजरना पड़ता है।
कॉलेज की ओर आने-जाने वाले विद्यार्थियों और आसपास के लोगों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण होने के बाद भी स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां मरम्मत की जरूरत है।

