Site icon

राजनांदगांव : राजपूत समाज की बैठक हुई स्वरोजगार को बढ़ावा देने जोर…

final logo copy

राजनांदगांव । राजपूत क्षत्रिय महासभा राजनांदगांव जोन की बैठक महाराणा प्रताप मंगल भवन चिखली हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के कोषाध्यक्ष जोन प्रभारी नीरज सिंह ने शुभारंभ किया। महाराणा प्रताप की मूर्ति एवं प्रभु राम के तैल चित्रों पर पूजा अर्चना कर जय घोष के साथ शुभारंभ हुआ।

डॉ. जितेंद्र सिंह, मधुबाला सिंह का सम्मान किया। विभिन्न उप समिति पहुंचे पदाधिकारियों का उप समिति ने सम्मान किया। नीरज क्षत्रिय ने कहा उप समिति हमेशा नए कार्यक्रम के लिए जाना जाता है। निर्धन सहायता कोष, कैरियर गाइडेंस समाज में बढ़ते उम्र विवाह संबंधी, नशा, आर्थिक मेला, महिलाओं में स्वरोजगार कि दिशा में हमें आगे बढ़ना चाहिए।

समाज में नए वातावरण से काम करने की जरूरत है। ऐजेंडा में विस्तार से चर्चा करें। 62वां महा अधिवेशन के आय व्यय, कैरियर गाइडेंस, योग शिविर क्यूज प्रतियोगिता जैसे सभी पर चर्चा हुई। आदर्श सिंह ठाकुर, पवन सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, रघुनंदन सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। जानकारी ठा .आदर्श सिंह ने दी।

Exit mobile version