Site icon

राजनांदगांव : रामलला दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम रवाना हुई…

final logo copy

राजनांदगांव | रामलला दर्शन योजना के तहत बुधवार को स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के दौरान ट्रेन को महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड नीलू शर्मा, श्रम कल्याण आयोग अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपुत, राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, पार्षद मणि भास्कर गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। यात्रियों को ट्रेन में बैठाने से पहले मौजूद अतिथियों ने यात्री कोच के दरवाजे पर धूप दीप जलाकर व नारियल फोड़ फीता काटा।

Exit mobile version