डोंगरगांव| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोंगरगांव में स्काउटिंग के जनक की जयंती पर विचार संगोष्ठी और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। महेश खंडेलवाल ने स्काउट गाइड रोवर रेंजर को स्काउटिंग की मूल उद्देश्य, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक विकास के साथ अनुशासन का पालन कर सुनागरिक बनने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला सचिव देवेंद्र अम्बादे, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मयूख श्रीवास्तव, जिला संगठन आयुक्त गाइड भारती रजक का सहयोग रहा।
राजनांदगांव : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की विचार गोष्ठी हुई…

